सरसंघचालक ने किया सेवा सदन का उद्घाटन, 1 लाख लोगों की मौजूदगी में करेंगे 'स्वरगोविंदम' को संबोधित
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज राजधानी जयपुर में सेवा भारती के नवनिर्मित सेवा सदन के 7 मंजिला भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विधायक मोहनलाल गुप्ता सहित संघ और भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अपने सम्बोधन में कहा कि, समाज के सहयोग से समाज की सेवा करना ही संघ का प्रमुख कार्य है। इसके के तहत सेवा भारती लगातार लोगों की सेवा का काम करती आ रही है। सेवा भारती के 1 लाख 70 हजार सेवा केंद्र लोगों के सहयोग से चल रहे हैं, जो बखूबी जनमानस की सेवा करते आ रहे हैं।
सरसंघचालक ने कहा कि कई प्रकल्पों में सेवा भारती काम कर रहा है। संघ समाज के सहयोग से कार्य करता है। इसके कार्य के उद्देश्य की पूर्ति होना आवश्यक है। साथ ही समाज में व्याप्त अभाव को दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी शक्ति है, हमें भौतिक सुख से बाहर आकर सत्य की खोज करने की आवश्यकता है।
वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि समाज निर्माण में सेवा भारती ने बड़ा काम किया है। सेवा का काम ढिंढोरा पीटकर नहीं किया जा सकता है। यह काम तो ऐसा तो है कि दायें हाथ यह नहीं मालूम होना चाहिए कि बायां हाथ क्या कर रहा है तब तो उसे सेवा माना जाता है। इस काम को सेवा भारती अच्छे से कर रही है। सेवा, संस्कार, स्वावलंबन और समरसता बढ़ाने में सेवा भारती ने लगकर कोशिश की है।
सेवा भारती के इस नए भवन का लोकार्पण करने के बाद भागवत वैशाली नगर चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम 'स्वरगोविंदम' को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके लिए चित्रकूट स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर आकर्षक रंगोली बनाकर सजाया गया है। वहीं कार्यक्रम में करीब 1300 स्वयंसेवक घोष के विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति देंगे।
इससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से दोपहर विभिन्न मार्गों से होते हुए पथ संचलन निकाले जाएंगे। पहला पथ संचलन राजेन्द्र नगर से शुरू होकर वैशाली नगर पुलिस थाना, नेशनल हैंडलूम, नर्सरी सर्किल, भारत अपार्टमेंट होते हुए चित्रकूट स्टेडियम पहुंचेगा। दूसरा संचलन निर्माण नगर से शुरू होकर चित्रकूट स्टेडियम पहुंचेगा। पथ संचलन में केवल घोष वादक स्वयंसेवक ही रहेंगे।

No comments