Breaking News

इस बार भी विजय माल्या को गिरफ्तारी के कुछ ही मिनटों बाद मिली जमानत

vijay mallya, vijay mallya arrested in london, vijay mallya arrest, scotland yard, vijay mallya news, vijay mallya latest news, london vijay mallya, kingfisher, vijay mallya liquor baron, mallya arrested, breaking news
नई दिल्ली। देश की विभिन्न बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए का बकाया चुकाए बिना देश से फरार होने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन से गिरफ्तार करने के चंद मिनटों बाद ही जमानत मिल गई है। पुलिस ने माल्या को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उसे दबोचा था, जिसके कुद ही मिनटों के बाद उसे जमानत मिल गई। 6 महीने के भीतर माल्या की यह दूसरी गिरफ्तारी है। पहले भी माल्या को गिरफ्तार किया था और उसके बाद वेस्टमिंस्टर की अदालत ने तीन घंटे बाद ही जमानत दे दी थी।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी 13 जून को माल्या को लंदन से ही गिरफ्तार किया गया था। उस  वक्त भी मालया को गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही जमानत पर छोड़ दिया गया था। उस दौरान कोर्ट ने माल्या को 4 दिसंबर तक की जमानत दी थी। मामले में अगली सुनवाई 6 जुलाई 2018 को होनी थी। बताया जा रहा है कि इस बार की गिरफ्तारी उसी मामले में आगे की कार्रवाई है। माल्या के ऊपर कुछ और आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, माल्या को आज स्कॉटलैंड्स यार्ड पुलिस ने लंदन से गिरफ्तार किया था। हालांकि भारत ने माल्या को वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण संधि के तहत अपील कर दी है। गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 जून को विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में उसकी पेशी हुई थी।

माल्या की गिरफ्तारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ईडी ने कहा था कि कोर्ट की कार्रवाई सही दिशा में चल रही है और माल्या की गिरफ्तारी उसी ओर उठाया गया एक सही कदम है।लंदन कोर्ट द्वारा कुछ हिदायतें देने के बाद उनको बेल मिल सकती है। हम उम्मीद करते हैं कि 4 दिसंबर को माल्या के खिलाफ सुनवाई होगी।

No comments