गुजरात में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर लगाया वंशवाद का आरोप, अशोक गहलोत पर भी साधा निशाना
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में आयोजित भाजपा के 'गुजरात गौरव महासम्मेलन' में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे और उस पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए चुनाव विकासवाद की जंग है, जबकि कांग्रेस के लिये वंशवाद की जंग है। मुझे विश्वास है कि गुजरात में विकासवाद जीतने वाला है और वंशवाद को गुजरात की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब जब गुजरात में चुनाव आता है, कांग्रेस को जरा ज्यादा बुखार आ जाता है, तकलीफ ज्यादा बढ़ जाती है। इस पार्टी और परिवार को गुजरात आंखों में चुभता रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ इस पार्टी ने, इस परिवार ने किस तरह का व्यवहार किया, इतिहास इसका गवाह है। मैं इसे दोहराना नहीं चाहता। सरदार पटेल की पुत्री मणिबेन और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के साथ किस प्रकार का व्यवहार इस पार्टी ने किया, यह सभी के सामने है। इनको हर प्रकार से नेस्तनाबूद करने का काम किया। गुजरात उनको पसंद ही नहीं था। उसने बाबू भाई पटेल के नेतृत्व वाली सरकार को तोड़ने का काम किया।
पीएम ने कहा कि जिस पार्टी ने इतने प्रधानमंत्री दिए और जिसने इतने लंबे समय तक राज किया, वह इतना नीचे गिर जाएगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। दरअसल, यह पार्टी सकारात्मक सोचने की शक्ति खो चुकी है। उसे अब समझ लेना चाहिए कि सिर्फ नकारात्मक और भ्रामक प्रचार के जरिए चुनाव जीतने की उसकी कोशिश अब सफल नहीं होगी। आज देश के सामने एक तरफ वंशवाद में पली-बढ़ी राजनीति है तो दूसरी तरफ एक संकल्पबद्ध पार्टी बीजेपी है।
उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था कांग्रेस विकास के नाम पर चुनाव लड़े। कांग्रेस ने विकास के मुद्दे पर कभी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। मैं एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को चुनौती देता हूं कि वे विकासवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ें और लोगों को भ्रमित करने का काम छोड़ें। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने उन पर और भाजपा क्या-क्या आरोप नहीं लगाए। उन्हें दलित विरोधी कहा गया जबकि भाजपा में आज सबसे ज्यादा दलित सांसद हैं।
अशोक गहलोत पर साधा निशाना :
गुजरात गौरव महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत पर भी निशानाा साधा। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की 'सुजलाम सुफलाम' योजना के समय पर, जब अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने बाकायदा चिट्ठी लिखकर गुजरात के लोगों को पानी का इस्तेमाल नहीं करने की मांग की थी।

No comments