हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा विश्व शांति के लिए दरगाह और गुरूद्वारों में की गई प्रार्थना
अजमेर। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर हार्टफूलनेस संस्थान के द्वारा गुरूवार को दरगाह एवं गुरूद्वारों में विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना आयोजित की जाएगी।
हार्टफुलनेस संस्थान के केन्द्र समन्वयक शैलेष गोड ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 21 सितम्बर को विश्व शान्ति दिवस घोषित किया गया है। विश्व शान्ति के लिए हार्टफुलनेस संस्थान के द्वारा एक पखवाड़े तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर विश्व शान्ति का संदेश प्रदान किया जाएगा। इस क्रम में गुरूवार को हार्टफुलनेस संस्थान और अंजुमन कमेटी के द्वारा विभिन्न धर्मावलम्बियों के साथ दरगाह में विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की गई।
उन्होंने बताया कि विश्व में शान्ति कायम रखने तथा प्यार एवं भाईचारा बढ़ाने के लिए शहर के विभिन्न गुरूद्वारों में श्री जोगेन्दर सिंह दुआ के साथ अरदास की। भविष्य में भी एक पखवाड़े तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक केन्द्रों में विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
प्रार्थना के समय हार्टफुलनेस संस्थान के भगवान सहाय शर्मा, गिरीश गुप्ता, अंकुर तिलक गहलोत, नितेन्द्र उपाध्याय, अर्मिन्दर मैक एवं प्रेमलता गहलोत का दल उपस्थित रहा।

No comments