Breaking News

'प्रेस, प्रशासन, पब्लिक और पुलिस' कार्यक्रम में आईपीएस पंकज चौधरी का सम्मान

Bikaner, Rajasthan, IPS Officer, Pankaj Choudhary, Police, Press, Public, Rajasthan State Crime Beuro
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के समीप गोगामेड़ी गांव में नोहर रिलीफ सोसायटी धर्मशाला में 'प्रेस, प्रशासन, पब्लिक और पुलिस' सेमिनार व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समिति की ओर से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, राजस्थान स्टेट क्राईम रिकाॅर्ड ब्यूरो व वेब पोर्टल के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी का राजस्थानी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपनी कर्मनिष्ठता व ईमानदारी से जनता के हितों के लिए पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए व युवाओं को कुछ नया करने की ललक को जीवन्त रखते हुए अपने आपको साबित करने का हर क्षण प्रयत्न करना चाहिए। उन्होनें कहा कि हर घर शौचालय की तरह ही हर घर पुस्तकालय भी होना चाहिए। अन्याय के खिलाफ डंटे रहना, उन्होनें अपना लक्ष्य बताया।

इस अवसर पर नोहर पंचायत समिति प्रधान अमरसिंह पूनियां ने कहा कि पंकज चौधरी जेसे ईमानदार अधिकारियों से युवाओं को प्ररेणा लेनी चाहिए और सकारात्मक जज्बे के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। वहीं राजसथान स्टेट उर्दू एकेडमी के स्टेट मैम्बर लाल मोहम्मद जन ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य में 'प्रेस, प्रशासन, पब्लिक और पुलिस' का समन्वय व दायित्व के प्रति समपर्ण ही प्रगति व शांति की राह है।


No comments