Breaking News

अपने कातिल को तलाश रही है ओम पुरी की आत्मा, वायरल वीडियो से सहमा पाकिस्तान

Om Puri, Ghost, om puri ghos, viral video, pakistan, news channel, om puri death, ghost of om puri
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज एवं दिवंगत कलाकार ओम पुरी, जिन्हें सिनेमा जगत के संजीदा कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हैं। साल 2017 में 6 जनवरी के दिन मुंबई के अंधेरी इलाके मौत की आगोश में चले जाने वाले अभिनेता ओम पुरी को लेकर एक वीडियो पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि ओम पुरी की आत्मा आज भी अपने कातिल ​को तलाश रही है। इसे लेकर ओम पुरी की आत्मा से पाकिस्तान सहमा हुआ है और इस वीडियो को लेकर पाकिस्तान के टीवी चैनल में ओम पुरी की आत्मा होने की बात कही है।

पाकिस्तान के टीवी चैनल के अनुसार उन्हें बॉलीवुड के दिवंगत ओम पुरी की आत्मा दिख रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो में एक छाया बिल्डिंग के सामने घूमती हुई नजर आ रही है। ये परछाई हू-ब-हू ओम पुरी के पहनावे और उनके हुलिये से मेल खाती है। चैनल ने ये भी दावा किया है कि यह छाया ओम पुरी की आत्मा है, जो अपने कातिलों की तलाश कर रही है। चैनल के एंकर आमिर लियाकत ने कहा कि ओमपुरी की आत्मा को पिछले कई दिनों से उस सोसायटी में देखा जा रहा है, जहां उनका घर था। टीवी न्यूज चैनल का कहना है कि वीडियो में ओम पुरी की आत्मा कई दिनों से मुंबई की सड़कों पर भटकती हुई नजर आ रही है। 


वहीं भारत में जानकारों का कहना है कि वीडियो देखने के बाद यह साफ़ तौर पर पता चल जाता है कि यह वीडियो काफी पुराना है, जो 14 जनवरी को यू-ट्यूब पर अपलोड किया हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि 6 जनवरी को ही ओम पुरी का देहांत हुआ था। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो में जो जगह दिखाई दे रही है, वह ओम पुरी की सोसयटी से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। जानकारों का ये भी कहना है कि हो सकता है इस वीडियो में जो छाया नजर आ रही है, वह किसी तरह से तकनीकी सहायता से बनाई गई हो सकती है।


No comments