Breaking News

क्रिकेट सट्टा पकड़ा, तीन सटोरिए गिरफ्तार

अजमेर। आईपीएस मोनिका सेन के नेतृत्व में पुलिस  दल ने मंगलवार को कायड़ रोड पर सरस्वती नगर इलाके में मकान पर दबिश देकर क्रिकेट सट्टा कारोबार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सट्टे के हिसाब की डायरियां, कॉल रिकार्डिंग, लेपटॉप, एलईडी टीवी, 10 मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये बरामद किए है। सट्टा कारोबार का मुख्य सरगना ललित सोलंकी मौके से फरार हो गया। आईपीएस मोनिका सेन ने मुखबिर की सूचना पर मकान पर दबिश देकर पलटन बाजार निवासी मनोज सागर, अंकित विजय, आलोक भार्गव को गिरफ्तार किया है। करवाई में आईपीएस के साथ गनमैन शंकर सिंह, रईस और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

No comments