Breaking News

बालिका जन्म पर लगेगा एक पौधा, जिले में विकसित होंगे 10 कन्या उपवन

अजमेर । जिले में विभिन्न स्थानों पर 10 कन्या उपवन विकसित किए जाएंगे। इनमें प्रत्येक बालिका के जन्म पर एक पौधा लगाया जाएगा।

जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर 10 कन्या उपवन विकसित किए जाएंगे। इनमें से 5 उपवन वन विभाग तथा 5 उपवन जिला परिषद के द्वारा लगाए जाएंगे। उपवन लगाने के लिए ग्राम सभा के माध्यम से जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके आधार पर संबंधित ग्राम में भूमि का चिन्हिकरण करके उपवन विकसित किए जाएंगे।

गांव में प्रत्येक बालिका के  जन्म लेने पर एक पौधे का रोपण किया जाएगा। इस पौधे की सार संभाल एवं सेवा करके उसे वृक्ष बनाया जाएगा। यह वृक्ष कन्या के साथ-साथ एक भाई की तरह बड़ा होगा। जो बालिका की याद को चिरस्थायी बनाएगा।

No comments