Breaking News

अजमेर में बादशाह की सवारी आज

Ajmer, Rajsthan, Rajasthan News, Ajmer Nagar Nigam, Nagar Nigam Ajmer, Ajmer Badshah Sawari, Vasudev Devnani
अजमेर। नगर निगम, अजमेर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्राट अशोक की सवारी 15 तारीख को सांय 4 बजे नगर निगम प्रांगण से प्रारम्भ होगी। जो चूड़ी बाजार होते हुये गोल प्याऊ, नया बाजार चौपड़, आगरा गेट, सब्जी मण्डी, दौलतबाग पर समाप्त होगी।

इस समारोह को सफल बनाने हेतु महापौर धर्मेंद्र गहलोत की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें कृष्ण कुमार त्रिपाठी को संयोजक बनाया गया है। कमेटी की बैठक में किये गये निर्णय अनुसार सम्राट अशोक की सवारी में सम्राट चन्दन सिंह पार्षद एवम् वजीर कुन्दन वैष्णव को बनाया गया है।

उपायुक्त एवं आयोजन प्रभारी गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि आयोजन के अन्तर्गत शुद्ध अरारोठ की गुलाल का उपयोग किया जायेगा, जिससे स्वास्थ्य को किसी प्रकार की हानी ना हो। उक्त कमेटी की बैठक में उपायुक्त एवं आयोजन प्रभारी गजेन्द्र सिंह रलावता, पार्षद राजेन्द्र सिंह पंवार, रमेश सोनी, भरत कुमार धोलखेड़ीया, चन्द्रप्रकाष बोहरा, विजय सिंह गहलोत, समीर शर्मा, प्रकाश। मेहरा, महेन्द्र जादम, विरेन्द्र कुमार वालिया, चन्द्रेश सांखला, राजू साहु, कार्यालय अधीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्रकाश वर्मा, मुकेश मुरजवानी,  राजेश बंजारा आदि उपस्थित रहें।

No comments