ब्यावर में हुआ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
अजमेर। लोक सभा आम चुनाव 2019 के तहत् बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस.डी.एम.)ब्यावर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बामनहेड़ा के ग्राम गाफा के रा.मा.वि. के परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को शाला के संस्था प्रधान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव की मुख्य सड़को व गलियो से होती हुई गांव की चौपाल पर पहुची।
रैली के बाद गांव की चौपाल पर स्वीप प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता कल्याण मल सोनेल ने लोक सभा आम चुनाव 29 अप्रेल 2019 में शतप्रतिशत मतदान करने हेतु नारे स्लोगन व चुनावी प्रक्रिया के द्वारा गांव के मतदाताओ को जागरूक किया। इसके पश्चात गांव की चौपाल पर वी.वी.पेट व ई.वी.एम. के द्वारा मतदाताओ को मतदान करने का प्रशिक्षण दिया व उपस्थित मतदाताओ को सम्बोधित करते हुए स्थानीय बी.एल.ओ. ने चुनावी पाठशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में स्थानीय शाला के स्टाफ, छात्र-छात्राओं बी.एल.ओ. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, समस्त मतदाताओ व स्वीप प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता कल्याण मल सोनेल, बीरम सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह चौहान सोनम चौहान आदि ने भाग लिया।

No comments