Breaking News

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर सहित अधिकारीयों की पैदल यात्रा आज

अजमेर। विधानसभा आम चुनाव 2018 अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम की आगामी कड़ी में मंगलवार  16 अक्टूबर को शाम 4 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी अजमेर द्वारा गत उप चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर जिला कलेक्टर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने स्टॉफ सहित मतदाताओं को मतदान हेतु जाग्रत करने के लिए पुरानी आरपीएससी से तोपदडा होते हुए, चूड़ी बाजार, नया बाजार होते हुए ओसवाल स्कूल तक पदयात्रा कर आम जनता से मतदान करने की अपील की जायेगी।
   
स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी अरूण गर्ग ने बताया कि जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्र में इसी समय पर उपखण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण अपने स्टॉफ सहित पदयात्रा कर मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे। जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि जिलें में गत चुनावों में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों में विशेष प्रयास किये जाकर मतदान प्रतिशत बढाने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसी उददेश्य की पूर्ति के लिए प्रथम कड़ी के रूप में यह पदयात्रा की जा रही हैं।

No comments