Breaking News

सिंधी समाज ने किया अज्ञात अस्थियों का विसर्जन

जोधपुर। पूज्य सिंधी सैन्ट्रल पंचायत द्वारा संचालित सिन्धु सेवा केन्द्र "प्राणी सेवा केन्द्र" के सेवादारों द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी हासाराम राधिका होतचंदानी व लक्ष्मणदास किशनीबाई कलवानी की स्मृति में अज्ञात अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार मे 19 अक्टुबर सिंधी पंचांग असू माह के थारु (शुक्रवार एकादशी) को किया गया।

जोधपुर शहर के विभिन्न सिंधी सार्वजनिक स्वर्गआश्रमों मे रखी हुई अज्ञात लोगो की अस्थियां गंगा माता की जयकार के साथ प्रवाहित की गई।समाजसेवी पीताम्बर होतचंदानी व भगवान कलवानी,राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, महेश खेतानी का सेवा सहयोग रहा। पंडित सतीश महाराज के आचार्त्व में हुए इस पुनीत कार्य में भगवान् तोलानी, जेठानंद आसवानी, महेश गोलानी, जेठानद लालवानी, लालचन्द चन्गुलानी आदि ने गंगा माता की पूजा की।

हरिद्वार में ही चल रहे सतगुरु साईं सर्वानंद महाराज के जयंती उत्सव में  सतगुरु साईं भगत प्रकाश महाराज, साई ब्रह्मानंदजी शास्त्री, संत शंभूलाल, संत राजूराम आदि ने सेवा करने वालों को आशीर्वाद दिये।

No comments