पुलिस अधिकारियों ने जानी ईवीएम की कार्यप्रणाली
अजमेर। स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम डेमो प्रदर्शन पर जिले के पुलिस अधिकारियों ने ईवीएम की कार्यप्रणाली जानी।
जिले के उप अधीक्षकों एवं अन्य अधिकारियों ने ईवीएम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को जाना। इसके साथ ही वीवीपैट मशीन के नवीनतम वर्जन के माध्यम से मतदाता को अपने मत की जानकारी प्राप्त करके मतदान प्रक्रिया को गहराई से देखा।

No comments