प्रेम प्रकाश आश्रम में भक्ति संगीत के साथ मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
अजमेर। प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में सोमवार 3 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम-धाम से मनाया जायेगा ।
कार्यक्रम का आयोजन स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व आश्रम के समस्त सेवादारियों द्वारा आश्रम के संत ओम प्रकाश के सानिध्य में किया जायेगा। शाम को 4 बजे से भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य झांकियां सजाई जाएंगी जिसमें मुख्य रूप से झूले पर विराजमान श्री राधा कृष्ण भगवान, कालिया दहन, श्री कृष्ण भगवान का वन-विहार, नन्द बाबा व यशोदा मैया के साथ खेलते हुए भगवान कृष्ण का बाल स्वरुप, श्री कृष्ण भगवान द्वारा दही हांडी फोड़ना इत्यादि आकर्षक झाकियाँ सजाई जाएँगी।
इस अवसर पर रात्रि 9:30 बजे से 12:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा जिसमे मुज्जफरनगर से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक-कलाकार श्री राम दरबार के अध्यक्ष पं रामदेव शर्मा व उनकी सुपुत्री वैदेही शर्मा द्वारा मधुर स्वर में भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में संत ओम प्रकाश जी अपने आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में जन्म के समय बधाई गीत के साथ श्री कृष्ण भगवान के बाल स्वरुप का पूजन व छप्पन भोग लगाया जायेगा

No comments