पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अस्थियां पुष्कर सरोवर में विसर्जित, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
अजमेर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गुरूवार को तीर्थराज पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर में विसर्जित की गई। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई मंत्रियों, संसदीय सचिवों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने इस दौरान अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय वाजपेयी की अस्थियां गुरूवार को ही विशेष रथ से पुष्कर लायी गईं। उनके अस्थि कलश के दर्शन के लिए जगह-जगह जनसमूह एकत्रित हुए। विभिन्न मार्गाें से होते हुए अस्थि कलश पवित्र सरोवर स्थित गऊ घाट पर लाया गया। यहां राजे ने कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच सभी ने अपने प्रिय नेता को याद किया।
पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल बिहारी का नाम रहेगा’ एवं ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें’ जैसे गगनभेदी नारों के बीच सरोवर में विसर्जित किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी, सामाजिक न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत एवं शत्रुघ्न गौतम, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, विधायक भागीरथ चौधरी, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, पुलिस महानिरीक्षक बीजू जार्ज जोसफ, जिला कलेक्टर आरती डोगरा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के.शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

No comments