Breaking News

मंत्री देवनानी ने किया अम्बे विहार एवं बीके कौल नगर में पाइप लाइन कार्य का शुभारंभ

अजमेर। राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल योजना सशक्तिकरण की सौगात दी है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के प्रस्ताव पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से करोड़ों रूपये के  विकास कार्य करवाए जाएंगे।
   
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज अम्बे विहार एवं बीके कौल नगर में करीब 60 लाख रूपये की लागत से होने वाले पाइप लाइन कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्डो में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई की पाइपलाइने बिछाई जाएगी।
     
देवनानी ने कहा कि नृसिंह पुरा, माली मौहल्ला, फॉय सागर रोड, अलखनंदा कॉलोनी, होलीदड़ा, पंचशील नगर सी ब्लॉक, कृष्णा कॉलोनी, रीजनल कॉलेज तिराहे से सूर्या गली, लौगिया मौहल्ला, छतरी योजना ए ब्लॉक, हाथीभाटा, कमला बावड़ी, नया बाजार, चाणक्य पुरी वैशाली नगर, रातीडांग ईदगाह, बलदेव नगर, मालू का गोदाम के पास, गांधी नगर कुट्टी की टाल के पास, रावतों का मौहल्ला प्रगति नगर, नागफनी, मीठा नीम बड़बांव, गरीब नवाज कॉलोनी दरगाह रोड  सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में पाइप लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है।

इससे क्षेत्र की जनता को उच्च दबाव के साथ पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर महापौर श्री धर्मेंद्र गहलोत, अध्यक्ष अरविन्द यादव, विनीत पारीक, राजकुमार ललवानी, स्थानीय पार्षद ज्ञान सारस्वत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments