Breaking News

मांडलगढ़ में 12,974 वोटों से जीते कांग्रेस के विवेक धाकड़

Jaipur, Rajasthan, Rajastha ByElection, Rajasthan Bypoll Result, Ajmer Bypoll Result, Alwar Bypoll Result, Mandalgarh Bypoll Result, Rajasthan Bypoll Result Live
जयपुर। राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा पर उपचुनाव के तहत 29 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज जिला मुख्यालयों पर वोटों की मतगणना की जा रही है। वहीं मतगणना का सबसे पहला नतीजा मांडलगढ़ से आया है, जहां कांग्रेस के विवेक धाकड़ 12 हजार 974 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। धाकड़ की जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अजमेर और अलवर में कांग्रेस के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

मतगणना में शुरूआती रुझानों के अनुसार प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अजमेर और अलवर में बढ़त बना ली है, जो लगातार आगे बढ़ती जा रही है। मांडलगढ़ में भी कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने जीत हाकसल कर ली है, जिन्होंने 12 हजार 974 वोटों से भाजपा के शक्तिसिंह हाड़ा को मात दी है। अजमेर और अलवर के साथ ही मांडलगढ़ में भी कांग्रेस आगे चल रही है। यहां मतगणना में रुझानों का सिलसिला लगातार जारी है और कुछ समय बाद परिणाम आ जाएंगे।



तीनों सीटों पर उपचुनाव के मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। जिला मुख्यालयों पर आज सुबह आठ बजे से शुरू मतगणना में अभी तक के रुझानों में विपक्ष में बैठी पार्टी कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। अजमेर और अलवर लोकसभा सीट पर सत्ताधारी भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी क्रमश: रघु शर्मा और डॉ. कर्णसिंह यादव ने बढ़त बना रखी है।

अभी तक के रुझानों के मुताबिक, अजमेर से भाजपा के रामस्वरूप लांबा को मात देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा 70 हजार ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार से अलवर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव को पछाड़ते हुए कांग्रेस के डॉ. कर्णसिंह यादव करीब 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मांडलगढ़ विधानसभा पर भी उस वक्त अचानक से पासा पलट गया, जब 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी 116 वोटों से आगे निकल गए। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने 12 हजार 974 वोटों से जीत हासिल कर ली है।

No comments