Breaking News

लोकसभा उपचुनाव : मैदान में 23 प्रत्याशी, समस्त प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित

अजमेर। अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में है। संसदीय क्षेत्र के मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे।
   
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव में 23 प्रत्याशी सांसद के लिए उम्मीदवार हैं। इन्हें चुनाव चिन्ह का आंवटन किया जा चुका है। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रघु शर्मा को हाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप लाम्बा को कमल चुनाव चिन्ह आंवटित किया गया। हिन्दुस्तान शक्ति सेना के मनोहर गुर्जर को हीरा, अखिल भारतीय आमजन पार्टी की एडवोकेट रंजिता रावत को गुब्बारा तथा दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल के शिवभगवान को ट्रेक्टर चलाता किसान चुनाव चिन्ह मिला।
   
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार निर्दलीय इंसाफ अली को बक्सा, कमला रावत को बिस्कुट, कृष्ण कुमार दाधीच को कलम की निब सात किरणों के साथ, गजेन्द्र सिंह को दाव, गणपत को अलमारी, गुल मौहम्मद को एअरकंडीस्नर, जगदीश बैरवा को कैंची, दानाराम मेहरडा मेघवंशी को सिलाई की मशीन, नईम खान को गैस का चूल्हा, पीरदान सिंह को बल्ला, मुकेश गैना को ऑटो-रिक्शा, मौहम्मद नसीम को टेलीविजन, रविन्द्र सिंह शेखावत को बैटरी टार्च, शाहिद खान को बल्लेबाज, सहजाद अली को गैस सिलेण्डर, सुरेन्द्र कुमार जैन को लैटर बाक्स, हामिद हुसैन को हाकी और बाल तथा हिना को प्रेस चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ।

No comments