Breaking News

Facebook के बाद अब WhatsApp में भी जुड़ा एक और फीचर, कलरफुल हुआ टेक्स्ट स्टेटस

WhatsApp, Color Text, whatsapp color text, Facebook, Colorfull Text Status, WhatsApp New Feature
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook के बाद अब स्मार्टफोन मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भी अपने फीचर्स में एक और नया फीचर जोड़ा गया है। फेसबुक ने हाल ही में अपने टेक्स्ट स्टेटस को रंग बिरंगा बनाने का फीचर जोड़ा था, उसी तरह से अब वाट्सऐप ने भी अपने फीचर्स में टेक्स्ट स्टेटस को कलरफुल किए जाने का फीचर जोड़ा है। हालांकि वाट्सऐप का ये नया फीचर अभी ठीक तरह से सभी यूजर्स को नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कुछ यूजर्स इस नए फीचर का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

वाट्सऐप के इस नए फीचर के जरिए यूजर WhatsApp पर एक कलरफुल बैकग्राउंड, फॉन्ट और इमोजी कॉन्बिनेशन के साथ स्टेटस अपडेट कर सकते हैं। AdWeek की रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप ने पुष्टि की है कि रंगीन टेक्स्ट फीचर को Android और ios के सभी यूज़र के लिए रोल आउट किया जा रहा है। बहरहाल, लेटेस्ट अपडेट पर ऐप को अपडेट करने के बावजूद भी सभी यूजर इस फीचर को अभी नहीं देख पा रहे हैं।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड और आईओएस पर अभी इसे चरणबद्ध तरीके से एक्टिवेट किया गया है और पूरी तरह से रोल आउट किया जाना बाकी है। जहां कुछ यूजर इस फीचर को देख पा रहे हैं, वहीं बाकी के लिए भी जल्द ही ये फीचर उपलब्ध होगा। आईफोन यूजर के लिए, नए स्टेटस बार में कैमरा आइकन के पास एक पेन आइकन बना हुआ है। पेन आइकन पर क्लिक करने से स्टेटस, फॉन्ट चुनने, इमोजी और बैकग्राउंड कलर का विकल्प मिलेगा।

स्टेटस लिखने और जरूरी बदलावों के बाद, आप टेक्स्ट स्टेटस भेजने के लिए ग्रीन एरो पर टैप करें। इसके बाद, आपके सभी कॉन्टेक्ट के लिए व्हाट्सऐप स्टेटस पब्लिश हो जाएगा। एंड्रॉयड यूज़र के लिए, स्टेटस टैब में कैमरा आइकन के ऊपर सबसे नीचे फ्लोटिंग पेन आइकन दिखता है। टिप्स्टर ने पुष्टि की है कि अभी व्हाट्सऐप विंडोज़ फोन और वेब पर यह फ़ीचर सपोर्ट नहीं करता लेकिन यहां अभी टेक्स्ट स्टेटस व्यू किए जा सकते हैं।


No comments