Breaking News

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चेयरमैन शंभूदयाल बड़गुर्जर का निधन

Jaipur, Rajasthan, Kekri, Ajmer, Rajasthan Khadi Board, Shambhu Dayal Bargurjar, जयपुर, राजस्थान, अजमेर, केकड़ी, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, शंभूदयाल बड़गुर्जर
जयपुर। राजस्थान में अजमेर से भाजपा सांसद सांवरलाल जाट का निधान होने के कुछ दिनों बाद अब जिले के ही केकड़ी से दो बार विधायक रहु चके एवं वर्तमान में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन का दायित्व निभा रहे शंभूदयाल बड़गुर्जर का आज राजधानी जयपुर में निधन हो गया है। बड़गुर्जर पिछले करीब 3 महीने से बीमार चल रहे थे और लंबी बीमारी के बाद वह जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें देर रात 2 बजकर 15 मि​नट पर अंतिम सांस ली।

केकड़ी से दो बार विधायक रह चुके बड़गुर्जर के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है। खुद सीएम वसुंधरा राजे बड़गुर्जर के घर श्रद्धांजली देने पहुंची। यहां उनके साथ कई मंत्री भी पहुंचे। बड़गुर्जर की अंतिम यात्रा आज जयपुर में उनके निवास स्थान से निकलेगी, जिसके बाद ये लालकोठी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि सन् 1993 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता जगन्नाथ पहाड़िया को हराया था, जिसके बाद वे चर्चा में आए थे। बड़गुर्जर केकड़ी के दो बार विधायक रह चुके थे। फिलहाल खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। बड़गुर्जर की गिनती बीजेपी के प्रमुख दलित नेताओं में होती थी। वे भैरोसिंह शेखावत के भी खास माने जाते थे। बड़गुर्जर के दो बेटे और एक बेटी है। बड़गुर्जर अपने मिलनसार स्वभाव के कारण जाने जाते थे। 


No comments