Breaking News

झूलेलाल चालीहा उत्सव का शुभारंभ

अजमेर। दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में श्री झूलेलाल चालीहा के 40 दिवसीय व्रत, आराधना का शुभारंभ आज संकल्प व्रत से हुआ।

यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि आज ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में विद्वान पंडित  आत्माराम शर्मा ने विधि-विधान व मंत्रोचार के साथ कंगणि बांधकर व्रत धारियों से संकल्प करवाया के 40 दिन तक नियमित श्री झूलेलाल की पूजा-पाठ आराधना करते हुए सादगी के साथ रहेंगे वह चालीहा व्रत के कठोर नियमों का पालन करेंगे। जिसके अंतर्गत बाल दाढ़ी नाखून ना काटना सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल ना करना पूरे दिन में एक बार सात्विक भोजन करना काम, क्रोध, लोभ, मोह से दूरी रखना सादे वस्त्र पहनना प्रतिदिन झूलेलाल चालीसा का पाठ करके जल के जीवों के लिए कुनड़ी (कलश) में अखो डालना आदि का पालन करेंगे।

जयकिशन पारवानी के अनुसार लगभग 100 लोगों ने 40 दिन में तक नियमों का पालन करते हुए व्रत रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनेक संत महात्मा, ट्रस्ट के ट्रस्टी व सेवाधारी शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


No comments