नाहरगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क का एक वर्ष पूर्ण, 1 साल में आए 3 लाख 71 हजार पर्यटक
जयपुर। नाहरगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क को शुरू हुए आज एक वर्ष पूरा कर लिया है और नए वर्ष में प्रवेश किया है। पार्क का शुभारम्भ गत वर्ष 4 जून को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया था। इस एक वर्ष की अवधि में पार्क में 3 लाख 70 हजार 984 देशी-विदेशी पर्यटकों ने वन्य जीवों को निहारा व इस अवधि में 2 करोड़ 14 लाख 31 हजार 780 का राज्य को राजस्व प्राप्त हुआ।
विश्व पर्यावरण दिवस एवं पार्क का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को पार्क के अधिकारियों व वन्य जीवों की रक्षा में लगी स्वंयसेवी संस्थाआें के पदाधिकारियों ने उद्यान में 4 प्रजातियों के 50 फलदार पौधे लगाये। इस अवसर पर आयोजकों ने केक काटा व वन्य जीवों को खिलाया।

No comments