मंत्री देवनानी ने कि शहर में जलापूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त जलापूर्ति के दिए कड़े निर्देश
अजमेर । शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शहर में बिगड़ी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कल सुबह से ही व्यवस्था सुधारने के लिए फील्ड में जुट जाएं। अनियमित आपूर्ति, दूषित सप्लाई, कम प्रेशर आदि की समस्या का समय पर निराकरण किया जाए। जलदाय विभाग के काम की नियमित माॅनिटरिंग की जाएगी। लापरवाही करने वाले अफसरों को बक्शा नहीं जाएगा।
देवनानी ने आज जलदाय विभाग की बैठक लेकर शहर में जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार यह बात सामने आ रही है कि विभाग की आपूर्ति अनियमित है। कई जगह 3 से 4 दिन में पानी दिया जा रहा है। यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग निर्धारित समयावधि में जलापूर्ति करें। कई जगह पाइपलाइन में गंदा व दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। यह स्थिति लोगों को बीमार कर सकती है। अधिकारी तुरन्त ऐसे स्थान चिह्नित करें और इनका निराकरण करें। जहां पाइपलाइन बदलने की आवश्यकता है वहां तुरन्त लाइन बदली जाए।
देवनानी ने कम प्रेशर से आपूर्ति को भी गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिन-जिन ईलाकों में यह समस्या आ रही है। वहां तुरन्त प्रेशर की जांच कर निस्तारण के उपाय किए जाए। जिन ईलाकों में लोगों ने अवैध बुस्टर लगा रखे है या अवैध कनेक्शन है। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। पुलिस और प्रशासन का भी इस कार्यवाही में पूरा सहयोग लिया जाए। अवैध कनेक्षन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाए।
शिक्षा राज्यमंत्री ने 3 करोड़ रूपए की नई पाइप लाइनों की स्वीकृति के बावजूद काम शुरू नहीं करने का गम्भीरता से लेते हुए कहा कि यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी कल से ही यह काम शुरू कर दें। जलदाय विभाग दल गठित कर समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करें।
उन्होंने लोहागल, हाथीखेड़ा, बोराज एवं काजीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में नई स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन ईलाकों में तुरन्त पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। अंदरूनी क्षेत्रों में खराब हैण्डपम्प तुरन्त सही कराए जाए। जहां भी लीकेज की समस्या है, तुरन्त सुधार किए जाए।
इन समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश :
रामनगर, फायसागर रोड, कोटड़ा, प्रगति नगर, हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार, आजाद नगर, गणपति नगर, किसान काॅलोनी, अभियन्ता नगर, आंतेड़, राजीव काॅलोनी, शान्तिपुरा, कैलाशपुरी, विकासपुरी, नयाबाजार, होलीदड़ा, खजाना गली एवं हाथीभाटा आदि क्षेत्रों में अनियमित जलापूर्ति
अजमेर शहर के परकोटे में स्थित क्षेत्रा वार्ड 11, 12, 51, 52, 53 में कई स्थानों पर गन्दे पानी की समस्या।
हाथीखेड़ा क्षेत्रा में प्रारम्भ की गई पेयजल योजना से सभी क्षेत्रों में समान आपूर्ति।
अन्तिम छोर वाले क्षेत्रों व पाईप लाईन के अभाव वाले क्षेत्रों में टेंकर से आपूर्ति की व्यवस्था।
शहर के अन्दरूनी क्षेत्रों में लगे हेण्डपम्प अधिकांश स्थानों पर पुराने होने से खराब हो गये है। नये हेण्डपम्प लगाने हेतु छोटी मशीन की व्यवस्था तत्काल करवाकर हेण्डपम्प खुदवायें जाऐं।
क्षेत्रा के वार्ड 12, 11, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 47, 49, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56 एवं फायसागर रोड़ आदि ईलाकों में पुरानी पाईप लाइन बदले में ऐसी समस्याऐं अधिक है।

No comments