कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद भागवत भक्ति ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन
अजमेर। परम पूज्यनीय सतगुरु बाबा साधूराम साहिब जी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय श्रीमद भागवत भक्ति ज्ञानयज्ञ कथा आज से शुरू हुआ। यह ज्ञानयज्ञ कथा 19 अप्रैल तक श्री ईश्वर गोविन्द धाम दरबार संत कँवर राम कॉलोनी में चलेगी। शक्ति दर्शन मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री हरीश हिंगोरानी ने बताया कि इस परिपेक्ष में एक कलश शोभा यात्रा सुबह 10 बजे शक्ति दर्शन मंदिर ठाकुर कॉलोनी से आरम्भ होकर ईशवर गोविन्द धाम दरबार में पहुंची। शक्ति दर्शन मंदिर में 101 संत महात्माओं के द्वारा व महा मण्डलेश्वर संतश्री हंसरामजी महाराज व अन्य संतो द्वारा मंत्रोच्चार एवं आशीर्वाद दिया गया।
मंदिर में ट्रस्ट के डॉ प्रकाश नारवानी जय थावानी नारी भागचंदानी व पीताम्बर भागचंदानी व महिला मंडल की हर्षा हीरा, प्रिया खानवानी, नीता वर्षा सिमरन लालवानी आदि ह्रदय से स्वागत किया। सुबह 11 बजे ब्राह्मणों द्वारा वरुण, देवताओं की स्थापना पूजन व मूल पाठ आरम्भ कर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वामी माधवदास उदासी के द्वारा श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ की गई।

No comments