Breaking News

एफएम रेडियो शो में सवालों के जवाब में आईपीएस पंकज चौधरी ने मारा 'तड़का'

Jaipur, Rajasthan, IPS Officer, Pankaj Choudhary, ips pankaj choudhary, FM Radio, 95 Tadka, FM Tadaka, Rajasthan News
जयपुर। राजस्थान में अपराधियों के लिए दबंग एवं कड़क पुलिस वाले और आज के यूथ के बीच यूथ आइकन के रूप में पहचाने जाने वाले युवा आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी आज आज जयपुर से संचालित एक एफएम रेडियो के जरिये लोगों से रूबरू हुए। आरजे देवांगना ने लाइव शो में पुलिस, समाज एंव युवाओं से संबधित सवालों को चुलबुले अंदाज में चौधरी के सामने रखा। वहीं चौधरी से पूछे गए सभी प्रश्नों का जवाब पकंज चौधरी ने बहुत ही सहज अंदाज में दिए।

शो के दौरान पंकज चौधरी से पूछे गये सवालों में 'आमजनता को पुलिस पर विश्वास कैसे हो? किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर आम आदमी कैसे मदद कर सकता है? स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के नोडल अधिकारी होने के नाते पुलिस द्वारा किये जा रहे नवाचारों से आमजन को कैसे लाभ प्राप्त होगा? सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आज के दौर में रेडियो की कितनी भुमिका है? जैसे कई सवालों का जवाब चौधरी ने सहज अंदाज में दिया। 


इस कार्यक्रम को 18 शहरों में एक साथ लाइव सुना गया एंव पंकज चौधरी से लोग रुबरु हुये। कार्यक्रम के बाद में एफएम रेडियो की पूरी टीम ने पंकज चौधरी के साथ खूब सारी सेल्फी भी ली। एफएम रेडियो टीम की ओर से देवांगना, समीर, शंकर आदि ने पंकज चौधरी का स्वागत किया।

No comments