दिल्ली में बीच राह हुई फौजी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय सेना के एक जवान के साथ बीच रास्ते में मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपियों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपने सैनिक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर वायु सेना ने भी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना 20 अप्रैल की बताई जा रही है, जब दिल्ली के संगम विहार में भारतीय वायु सेना में कॉर्पोरल के पद पर तैनात सुजय कुमार के साथ कुछ लोगों ने बीच सड़क पर मारपीट की थी। जवान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वायु सेना भी अपने सैनिक के साथ हुए मारपीट की जांच कर रही है।
दरअसल, वायुसेना में कार्पोरल के पद पर तैनात सुजय कुमार बाईक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक स्विफ्ट कार से टच कर गई, जिसके बाद स्विफ्ट कार युवकों ने उनका पीछा किया। इसके कार सवार युवकों ने उनको रोक कर उनके साथ मारपीट की। जिस वक्त सुजय कुमार के साथ मारपीट की जा रही थी, वह वर्दी में थे। मारपीट को देखकर किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में युवकों द्वारा अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि युवकों ने वीडियो बनाने वाले शख्स के साथ भी मारपीट की।

पुलिस का कहना है कि सुजय कुमार के साथ मारपीट करने के आरोपियों में से मुख्य आरोपी नीरज पेशे से बाउंसर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सुजय का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने नीरज, नितिन और ईसा के खिलाफ मारपीट और लूटपाट संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।An IAF man IN UNIFORM being beaten badly by some 'goons'. No 1 interfered!— Ashish Singh (@AshishSinghNews) April 21, 2017
Location: NCR.
IAF investigating d Incident.@NewsX @nitingokhale pic.twitter.com/I3OT3e43gI

No comments