Breaking News

इष्टदेव झूलेलाल के बताये मार्ग से प्रेरणा लेकर धर्म पर कायम रहें : सांई ओमलाल

अजमेर। स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट के सांई ओमलाल ने कहा है कि इष्टदेव झूलेलाल के बताये मार्ग से प्रेरणा लेकर धर्म पर कायम रहें व जीवन में संघर्ष में समाज पर विश्वास कर सभी का सहयोगी बनें। वे पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचंड महापर्व के दूसरे दिन के अवसर पर झूलेलाल मंदिर, जे.पी नगर मदार में झूलेलाल का पंझड़ा, महाआरती के मौके पर संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर निर्मलधाम झूला मोहल्ला के स्वामी आत्मदास ने कहा कि चेटीचंड के अवसर पर होने वाले क्षेत्रवार कार्यक्रमों से सिन्धु संस्कृति व सभ्यता की जानकारी युवा व भावी पीढ़ी को पहुंचाने में सार्थक रहती है। प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर के दादा नारायणदास दांदूराम साहेब दरबार ट्रस्ट सेवादार भाई फतनदास ने भी आशीर्वचन दिये।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजक पुष्पा साधवानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति समाज के प्रमुख लोग अलग-अलग संस्थाओं को जोड़कर जो यह पखवाड़े का आयोजन रखते हैं, इससे सामाजिक व पारिवारिक जुड़ाव बढ़ता है। मशहूर कलाकार घनश्याम भग्त, गोविन्द हरजाणी, लता ठाराणी ने सभी को भजनों व झूलेलाल के पँझणो की रंगारंग प्रस्तुति दे कर छेज करवाकर अभिभूत किया।

समारोह में समन्वय समिति के नरेन शहाणी भगत, कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवानी, हरी चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवानी, जगदीश भाटिया, नवलराय बच्चाणी, देवीदास दीवाना, महेश टेकचंदाणी, खेमचन्द नारवाणी, दयाल शेवाणी, महेश मुलचन्दानी हरीश केवलरामाणी, गोविन्द जैनाणी, लाल नाथानी, कमल शहनशाह, आई.जी. भम्भानी, हेमलता बुरानी, लीला आसवानी, रेखा तोतलानी, लाली मोतियानी, हर्षा कलवानी सहित अलग अलग संस्थाओं के सेवाधारी उपस्थित थे।

No comments