Breaking News

यूपी में शुरू हुआ 'योगी' राज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 2 डिप्टी सीएम व 22 कैबिनेट मंत्रियों समेत ये है पूरा मंत्रिमंडल

Lacknow, Uttar Pradesh, UP Chief Minister, Yogi Adityanath, PM Narendra Modi, UP Cabinet Ministers, UP Mantri Mandal
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिले ऐतिहासिक बहुमत के बाद सीएम चुनाव को लेकर चले पार्टी में मंथन ने जहां कल यूपी के सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ का नाम घोषित किया, वहीं आज यो​गी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सत्ता की कमान अपने हाथों में थाम ली है। योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जिनके साथ ही 2 उपमुख्यमंत्री तथा 22 कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।

मंत्रिमंडल में शामिल किए सभी मंत्रियों
को आज लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केन्द्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे। इनके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, नारायण दत्त तिवारी भी मौजूद थे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जहां योगी आदित्यनाथ ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनके साथ ही 22 अन्य चेहरों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

कौन कौन हुआ मंत्रिमंडल में शामिल :

इनको बनाया गया कैबिनेट मंत्री :
  1. सूर्य प्रताप शाही,
  2. सुरेश खन्ना,
  3. स्वामी प्रसाद मौर्य,
  4. सतीश महाना,
  5. राजेश अग्रवाल,
  6. रीता बहुगुणा जोशी,
  7. दारा सिंह चौहान,
  8. धर्मपाल सिंह,
  9. एस पी सिंह बघेल,
  10. सत्यदेव पचौरी,
  11. रमापति शास्त्री,
  12. जयप्रकाश सिंह,
  13. ओमप्रकाश राजभर,
  14. बृजेश पाठक,
  15. लक्ष्मी नारायण चौधरी,
  16. चेतन चौहान,
  17. श्रीकांत शर्मा,
  18. राजेन्द्र प्रताप सिंह,
  19. सिद्धार्थनाथ सिंह,
  20. मुकुट बिहारी शर्मा,
  21. आशुतोष टंडन,
  22. नंद गोपाल गुप्ता नंदी

इनको बनाया गया राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार :
  • अनुपमा जायसवाल
  • सुरेश राणा
  • उपेन्द्र तिवारी
  • डॉ महेन्द्र सिंह
  • स्वतंत्र देव सिंह
  • भूपेन्द्र सिंह चौधरी
  • धरम सिंह सैनी
  • अनिल राजभर
  • स्वाति सिंह

इनको बनाया गया राज्य मंत्री:
  • गुलाबो देवी
  • जयप्रकाश निषाद
  • अर्चना पांडेय
  • जय कुमार जैकी
  • अतुल गर्ग
  • रणवेन्द्र प्रताप सिंह
  • नीलकंठ तिवारी
  • मोहसिन रजा
  • गिरीश यादव
  • बलदेव सिंह ओलख
  • मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी
  • संदीप सिंह
  • सुरेश पासी

No comments