Breaking News

सीकर के एनएस होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, चार कॉलगर्ल्‍स समेत 13 पीटा एक्‍ट में गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan, Sikar News, Sikar Police, Sex Racket, Arrest, Pita Act, Crime News
सीकर। सीकर के फतेहपुर रोड पर स्थित एन एस होटल पर चल रहे देह व्‍यापार के गौरखधंधे का पुलिस ने देर रात को पर्दाफाश करते हुए 13 जनो को गिरफ्तार किया है। इसमें चार कालगर्ल्‍स दो होटल मालिक तीन दलाल सहित चार ग्राहकों को पुलिस ने पीटा एक्‍ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने देर रात को रेड डाली जिससे, होटल में हडकम्‍प मच गया।

सीकर की एन एस होटल देह व्‍यापार के कुख्‍यात है। होटल में दिल्‍ली, कोलकाता सहित कई शहरों से कालगर्ल्‍स को बुलाकर देह व्‍यापार कराया जा रहा था। होटल मालिक जितेन्‍द्र भामू और सुनील दलालों से सांठगांठ कर बाहर से काल्‍गर्ल्‍स बुलाकर यहां ग्राहकों को सप्‍लाई करते थे। कई दिनो से पुलिस को इस बाबत शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत की पुष्टि करवाई। ये लोग ग्राहकों से दो से पांच हजार तक रूपए वसूलते थे।

पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्‍द्र शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत की पुष्टि के बाद देर रात को होटल पर छापामारी की गई, जिसमें 13 जनों को पीटा एक्‍ट के तहत गिरफतार किया गया है। जैसे ही पुलिस की छापामारी हुई, होटल में हडकम्‍प मच गया। होटल के कमरों से लडकियां व लड़के भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन भारी पुलिस जाप्ते ने सभी की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

पुलिस के मुताबिक यहां पर दिल्‍ली कोलकाता सहित कई शहरों से लडकियों को कार में लाया जाता था और हर बार अलग अलग कालगर्ल्‍स को लाकर देह व्‍यापार कराया जा रहा था। इस व्‍यापार में होटल के दो मालिक सहित तीन दलाल व चार कालगर्ल्‍स सहित चार ग्राहकों को पीटा एक्‍ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।


No comments